Thursday, September 19, 2024

किशोरी के साथ रेप कर सीढ़ियों से घसीट कर ले गए दरिंदे ,सड़क पर फेंका,तीन गिरफ्तार,दो फरार

बस्ती। बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ रेप और दरिंदगी की ये घटना सामने आई है। जहा सोमवार रात एक नाबालिक लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। वही घर की दूसरी मंजिल पर अंजाम दिया गया था जिसमें किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद आरोपी उसे घसीटते हुए नीचे लाए और सड़क पर फेंक दिया। घसीट कर लाई गई लड़की खून से लथपथ थी। पुलिस ने इस घटना में 3 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रेप के तीनों आरोपी बीजेपी से जुड़े हुए हैं,कुंदन भाजपा किसान मोर्चा का गौर मंडल का उपाध्यक्ष है, बाकी दो आरोपी बीजेपी के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

आक्रोशित लोगों ने गांव के बाहर जाम लगा दिया। नाबालिग की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी सोमवार सब्जी लेने के लिए बाजार गई थी लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। घर नहीं लौटने पर जब उसे खोजने निकले तो चौराहे के पास ही एक घर के पीछे उनकी बेटी की खून से लथपथ लाश पड़ी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने वारदात वाली जगह पर जाकर छानबीन की और तमाम साक्ष्य जुटाए। आरोपी इस घटना के बाद फरार हो गए।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय