Saturday, May 10, 2025

संयुक्त किसान मोर्चा ने हरियाणा में किसानों पर लाठीचार्ज की निंदा की,सौंपा ज्ञापन

 

नोएडा। शाहाबाद कुरुक्षेत्र हरियाणा में किसानों पर बर्बरता पूर्वक किए गए लाठीचार्ज और संयुक्त किसान मोर्चा के नेता गुरनाम सिंह चढूनी के समर्थन में भारतीय किसान संगठन के डॉक्टर जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में गृहमंत्री भारत सरकार,मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार,मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जयप्रकाश यादव ने कहा कि हरियाणा के शाहाबाद कुरुक्षेत्र में किसानों पर बर्बरता पूर्वक किए गए।

लाठीचार्ज का भारतीय किसान संगठन पुरजोर विरोध करता है‌ हरियाणा सरकार की यह दमनकारी नीति हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। लाठीचार्ज में संयुक्त किसान मोर्चा के नेता हमारे साथी गुरनाम सिंह चढ़ूनी के साथ-साथ सैकड़ों किसान घायल हुए हैं। जिसमें 3 किसान गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

किसान सूरजमुखी की एमएसपी मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन हरियाणा की अहंकारी सरकार के द्वारा किसानों के बर्बरता पूर्वक रवैया अपनाया गया है। भारतीय किसान संगठन मांग करता है कि सभी किसानों को जल्द से जल्द बिना शर्त रिहा किया जाए। घायलों का इलाज कराया जाए और दोषी अधिकारियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए अगर जल्द ही किसानों को रिहा नहीं किया गया तो भारतीय किसान संगठन हजारों कार्यकर्तो के साथ शाहाबाद कुरुक्षेत्र हरियाणा के लिए कूच करेगा। इस मौके पर गौरव यादव राष्ट्रीय प्रवक्ता, रणवीर प्रधान ,धनपाल सिंह, किरनपाल सिंह,रिंकू यादव, एडवोकेट अमित कुमार,विपुल ठाकुर ,सतेंद्र आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय