Wednesday, May 7, 2025

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक हरिद्वार में तीन दिवसीय राष्ट्रीय शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक हरिद्वार में तीन दिवसीय राष्ट्रीय शिविर का आयोजन 9 जून से 11 जून तक किया जा रहा है। जिसमें देशभर के किसान शामिल होंगे। शिविर में देशभर के किसानों की समस्याओं पर विचार कर प्रस्ताव पारित किए जायेंगे।

आपको बता दें कि 11 को चौ0 चरण सिंह (वीआईपी) घाट पर किसान पंचायत का आयोजन कर आगे के संघर्ष के फैसले लिए जायेंगे। शिविर में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाना,फसलों के भाव सी2+50 फार्मूले के आधार पर दिए जाने है। फसल बीमा योजना को प्रभावी बनाने,किसान सम्मान निधि में वृद्धि,शुगर मिलों की दूरी कम किए जाने,गन्ना भुगतान,भाव तय करने हेतु ट्रिब्यूनल का गठन किए जाने हेतु आदि विषयों पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किए जायेंगे। इसके अलावा राज्यो के हर मुद्दो पर बिजली,पानी,खाद,बीज, मण्डी आदि विषयों पर चर्चा की जाएगी। हरियाणा में खरीद को लेकर चल रहे आंदोलन पर भी चिंतन है। राष्ट्रीय शिविर में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड,महाराष्ट्र सहित कई राज्यों के लोग भाग लेगें।

शिवित में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान, चेयरमेन बाबा राजेंद्र सिंह मलिक,हरिनाम सिंह प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश,दिगंबर सिंह युवा प्रदेश अध्यक्ष यूपी, जगदीश सिंह प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश, सलवेंद्र सिंह कलसी प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड,दादा पाटिल अध्यक्ष शेतकरी संगठन महाराष्ट्र,सेवा सिंह आर्य भाकियू हरियाणा,सहित सभी जिलाध्यक्ष सहित हजारों कार्यकर्ता भाग लेगें।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय