Wednesday, February 12, 2025

उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुए विवाद के बाद शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर देवबंद में प्रशासन रहा अलर्ट

देवबंद। उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुए विवाद के बाद शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर देवबंद में प्रशासन अलर्ट रहा। इस दौरान आला अधिकारियों ने दारुल उलूम व आसपास के क्षेत्र में गश्त किया, हालांकि नगर में सामान्य रूप से जुमे की नमाज अदा की गई और लोगों ने नमाज़ के बाद अल्लाह से दुआएं की।
उत्तराखंड के हल्द्वानी की घटना के बाद शुक्रवार को प्रशासन सतर्क रहा और जुमे की नमाज को लेकर आला अधिकारी देवबंद में डेरा जमाए रहे। इस दौरान डीआईजी अजय कुमार साहनी ने एसपी देहात सागर जैन, एसडीएम अंकुर वर्मा, सीओ अशोक कुमार सिसोदिया और कोतवाली इंचार्ज संजय कुमार व पुलिस बल के साथ दारुल उलूम क्षेत्र, जामा मस्जिद, दारुल उलूम चौक, मस्जिद रशीद, पुलिस चौकी खानकाह सहित अन्य क्षेत्रों और शहर की बड़ी मस्जिदों के आसपास गश्त किया और लोगों से भाईचारे का आह्वान किया।
वही नगर की बड़ी मस्जिदों और मुख्य चौक चौराहों पर बड़ी संख्या में पुलिस के जवान भी तैनात दिखे। हालांकि नगर में सामान्य रूप से जुमे की नमाज अदा की गई और नमाज अदा करके लोगों ने अल्लाह से दुआ की और अपने घरों को लौट गए, जिसके बाद अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली, वहीं खुफिया विभाग के अधिकारी भी अलर्ट रहे।
इस दौरान शांति समिति के अध्यक्ष अंसार मसूदी, चौधरी ओमपाल सिंह, नजम उस्मानी, अंजर उस्मानी, मौलाना शहजाद कासमी, जुनैद सिद्दीकी कफील अहमद आदि मौजूद रहे।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय