Sunday, February 23, 2025

गाजियाबाद में रूपये के लेनदेन को लेकर आढ़ती ने मुनीम को मारी गोली ,गिरफ्तार

गाजियाबाद। गाजियाबाद में रुपये के लेनदेन को लेकर आढ़ती ने मुनीम को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि आढ़ती अपने खेत में निर्माण काम करवा रहा था उसी दौरान दोनों के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ और आढ़ती ने मुनीम को गोली मार दी। मुनीम को अस्पताल ले जाया गया।

 

जहां पर उसको मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घअना गांव बम्हैटा की है। डीसीपी विवेक चंद्र ने बताया कि वेव सिटी थाना क्षेत्र के गांव बम्हैटा में एक युवक को गोली लगने की सूचना मिली थी। अस्पताल पहुंचने पर उसको मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अमल सिंह के रूप में हुई है। वो मूल रूप से अमरोहा का रहने वाला है।

 

इस समय गांव बम्हेटा में रह रहा था। अमल सिंह साहिबाबाद मंडी में अपने फूफा जिले सिंह की आढत पर मुनीम का काम करता था। पुलिस जांच में पता चला कि जिले सिंह और अमल के बीच रुपयों को लेकर विवाद चल रहा था। इस मामले में पुलिस ने जिले सिंह के बेटे को हिरासत में लिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय