Monday, April 29, 2024

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड का नहीं, साक्षी मलिक व बजरंग पुनिया का हुआ अपमान: अजय राय

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने के बजाए राशन बांट रही है। किसानों को फसलों का वाजिब दाम नहीं मिलता। गन्ना मूल्य की घोषणा नहीं की गई। महिलाओं के उत्पीड़न के आंकड़े जगजाहिर हैं। उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति का कोई मजाक नहीं बनाया गया। सबसे बड़ा अपमान जाट समाज की पहलवान साक्षी मलिक व बजरंग पुनिया का हुआ है, कुश्ती संघ में न्याय नहीं हुआ।

जाट समाज का अपमान हुआ है। कांग्रेस लोकसभा चुनाव में हिंदुस्तान से भाजपा को उखाड़कर फेंक देगी। पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के गांव भैंसरहेड़ी में आयोजित सभा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि साक्षी मलिक के अपमान का बदला समाज और देश लेगा। लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से उखाड़ना है। भाजपा वायदे से मुकर गई, नौ महीने बाद भी किसानों को बिजली का बिल देना पड़ रहा है। किसान की किसी उपज का दाम नहीं बढ़ाया गया है। बच्चों की फीस और इलाज महंगा हो गया है। अब 2024 में भाजपा को सत्ता से हटाना पड़ा। पश्चिम यूपी से शुरूआत की, इसका संदेश पूर्वांचल तक जा रहा है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

यूपी जोड़ो यात्रा का शुक्रवार को पुरकाजी, भोजाहेड़ी, अब्दुलपुर और खाईखेड़ी में अभिनंदन किया गया। नुक्कड़ सभाओं में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि युवाओं को रोजगार दिया जाना चाहिए, लेकिन सरकार का ध्यान लोगों का ध्यान भटकाने पर है। संसद में जो हुआ, उसे पूरे देश ने देखा। आमजन, गरीब, मजदूर, किसान और महिलाओं के मुद्दों पर भाजपा सरकार खामोश रहती है। यूपी में अभी तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया गया।

धान के भाव भी सही नहीं दिए गए। सरकार अपने वायदे पर खरी नहीं उतर सकी है। आमजन भाजपा की हकीकत समझ चुके हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को सौहार्द को मजबूत करना होगा। अपने वोट की ताकत से भाजपा को लोकसभा चुनाव में सत्ता से बाहर करने का काम करें। जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा ने बताया कि सुबह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुरकाजी में एक घंटे के लिए मौन धारण भी किया।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि उपराष्ट्रपति का कोई मजाक नहीं बनाया गया। सबसे बड़ा अपमान जाट समाज की पहलवान साक्षी मलिक का हुआ है। कुश्ती संघ में न्याय नहीं हुआ। जाट समाज का अपमान हुआ है। कांग्रेस लोकसभा चुनाव में हिंदुस्तान से भाजपा को उखाड़कर फेंक देगी।

भैंसरहेड़ी में आयोजित सभा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि साक्षी मलिक के अपमान का बदला समाज और देश लेगा। लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से उखाड़ना है। भाजपा वायदे से मुकर गई, नौ महीने बाद भी किसानों को बिजली का बिल देना पड़ रहा है। किसान की किसी उपज का दाम नहीं बढ़ाया गया है। बच्चों की फीस और इलाज महंगा हो गया है। 2024 में भाजपा को सत्ता से हटाना पड़ा। पश्चिम यूपी से शुरूआत की, इसका संदेश पूर्वांचल तक जा रहा है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय