Friday, April 11, 2025

संसद में संभल पर रार! अखिलेश यादव और गिरिराज सिंह में फिर आर पार, बीच में पीयूष गोयल भी बरसे

 

 

 

 

 

 

 

नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान मंगलवार (3 दिसंबर 2024) को संभल हिंसा को लेकर सदन में जोरदार हंगामा हुआ। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बीच तीखी तकरार देखने को मिली।

किसानों ने एक सप्ताह के लिए टाला दिल्ली कूच, 7 दिन तक दलित प्रेरणा स्थल को बनाया अपना ठिकाना

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने संभल हिंसा को “सोची-समझी साजिश” करार देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने सदन में जोर देकर कहा कि इस घटना में पुलिस और प्रशासन की भूमिका संदिग्ध है। इसके साथ ही अखिलेश ने यूपी उपचुनाव की तारीखों में बदलाव पर सवाल उठाते हुए इसे लोकतंत्र के खिलाफ बताया।

मुज़फ्फरनगर में छात्र की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार दो बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

अखिलेश के बयान से नाराज होकर भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपनी सीट से खड़े होकर विरोध जताने लगे। उन्होंने अखिलेश पर झूठे आरोप लगाने और भाजपा को बदनाम करने का आरोप लगाया। गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया के दौरान सदन में माहौल गर्मा गया।

 

भाजपा के संगठन विस्तार में महिलाओं व युवाओं को मिलेगी तरजीह, 98 हज़ार बूथ समिति हुई गठित

गिरिराज सिंह को समर्थन देते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी बहस में कूद पड़े। उन्होंने अखिलेश के बयानों को “भड़काऊ” और “गलत तथ्यों पर आधारित” बताते हुए सपा प्रमुख पर निशाना साधा।

मुजफ्फरनगर में झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप,जांच में जुटी पुलिस

दोनों पक्षों के बीच बढ़ती तकरार को देखते हुए लोकसभा स्पीकर ने सत्ता पक्ष के सांसदों को अपनी सीट पर बैठने के लिए कहा। गिरिराज सिंह थोड़ी देर बाद शांत होकर बैठ गए, लेकिन पीयूष गोयल ने भी अपनी नाराजगी जारी रखी।

यह भी पढ़ें :  आरबीआई की ब्याज दरों में कटौती से घर, ऑटो और पर्सनल लोन की बढ़ेगी मांग : बैंक

 

संभल में हाल ही में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा भड़क गई थी। इस दौरान पत्थरबाजी और फायरिंग की घटनाएं सामने आई थीं। फॉरेंसिक जांच में पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री (POF) के कारतूस मिलने के बाद मामला और गंभीर हो गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय