Thursday, April 24, 2025

कन्नौज और इत्र कारोबार की दुर्दशा का जवाब भाजपा से लेगी जनता – अखिलेश यादव

लखनऊ। भाजपा राज में कन्नौज में इत्र व्यापार व उससे संबंधित अन्य काम-कारोबार की दुर्दशा देखकर बहुत दु:ख हुआ। सपा ने सदैव कन्नौज के लोगों और काम-कारोबार को दुनियाभर में मान-पहचान दिलाने के लिए काम किया था। यह बातें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कही।

उन्होंने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा है कि सपा ने कन्नौज में परफ़्यूम पार्क, मंडी, मिल्क प्लांट, अस्पताल जैसे विकास के अनेक काम किये थे। कन्नौज को एक्सप्रेसवे से जोड़कर कन्नौज की तरक्की का बड़ा रास्ता भी बनाया था। भाजपा सरकार इसमें कुछ जोड़ तो नहीं पायी, उल्टा सब बर्बाद कर दिया।

अखिलेश ने कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक पर भी निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि भाजपा के सांसद ने अपने खराब व्यवहार और भ्रष्ट आचरण से कन्नौज का नाम खराब किया है, जिसका जवाब जनता भाजपा के खिलाफ वोट डालकर लेगी। सपा अध्यक्ष ने कहा कि नयी सरकार आएगी, कन्नौज की महक वापस लाएगी।

[irp cats=”24”]

उल्लेखनीय है कि सोमवार को सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव प्रचार कार्यक्रम के तहत कन्नौज पहुंचे थे। जहां उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ जनता से घर-घर जाकर कन्नौज सीट से प्रत्याशी होने के नाते सपा और खुद को वोट करने की अपील की। कन्नौज चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कन्नौज के इत्र कारोबारियों और व्यापारियों से मुलाकात की। कन्नौज से लौटकर सैफई पहुंचने पर अखिलेश यादव ने इत्र कारोबारियों और कन्नौज की जनता के लिए यह संदेश लिखा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय