Wednesday, July 24, 2024

सजग, सतर्क, सचेत, सावधान रहते हुए मतगणना पर निगरानी रखें : अखिलेश यादव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीट के लिए सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होने से पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं को एक बार फिर से सचेत किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि सजग, सतर्क, सचेत, सावधान रहते हुए मतगणना पर निगरानी रखें और पूरी तरह चौकन्ना रहें। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मंगलवार को मतगणना से पहले एक बार फिर अपने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया मंच के माध्यम से सचेत किया है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

उन्होंने लिखा कि हमको मिलकर लानी है सच की कहानी। एक आज़ादी हम सबके हक़ की। सजग, सतर्क, सचेत, सावधान रहते हुए मतगणना पर निगरानी रखें और पूरी तरह चौकन्ना रहें। जनता को जितना वोट देने का अधिकार है, उतना ही अपने वोट की रक्षा का भी। आशा है चुनाव आयोग निष्पक्षता की अपनी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ायेगा और किसी भी प्रकार की धांधली की आशंका को निर्मूल करते हुए जनता के मन में अपने सम्मान को निरंतर रखेगा।

 

 

आज के दिन का ‘पंच परमेश्वर’ वही है। लोकतंत्र ज़िंदाबाद।” ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव 2024 का आज फाइनल दिन है। सुबह 8 बजे से यूपी की 80 सीटों के लिए 81 सेंटर पर काउंटिंग शुरू होगी। दोपहर होने तक तय हो जाएगा कि किसके सिर पर जीत का सेहरा बंधेगा। भाजपा ने इस बार 75 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। दो सीटें अपना दल और घोसी सीट सुभासपा को दी है। साथ ही दो सीटें आरएलडी को दी गई हैं। समाजवादी पार्टी ने इस बार कांग्रेस से गठबंधन कर 63 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं तो कांग्रेस ने 17 सीटों पर चुनाव लड़ा है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,348FollowersFollow
70,109SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय