Sunday, April 27, 2025

सपा प्रत्याशी के समर्थन में अखिलेश यादव का मेरठ में रोड शो, भाजपा पर आरएसएस वाद का आरोप

मेरठ। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सपा की महापौर प्रत्याशी सीमा प्रधान व पार्षद पद के प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो कर रहे हैं। इससे पहले डॉ. भीमराव अंबेडकर हवाई पट्टी पर भारी संख्या में सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का जोदार स्वागत किया।

वहीं, अखिलेश यादव ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि भाजपा सरकार ने मेरठ व अलीगढ़ को स्मार्ट सिटी बनाने का वादा किया था लेकिन, हालात उल्टे हैं। गलियों में गंदगी नाले अटे पड़े हैं। रोजाना लाखों टन कूड़ा शहर से निकलकर गंगा में डाला जा रहा है।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सपा को परिवारवाद वाली पार्टी बताती है लेकिन, भाजपा स्वंय आरएसएस से मिलकर परिवारवाद चला रही है। हवाई पट्टी पर भी देखा गया कि मेरी सुरक्षा में इंटेलिजेंस, एलआईयू लगाई हुई है। जिससे अखिलेश को मीडिया से दूर रखा जाए।

[irp cats=”24”]

अखिलेश यादव ने कहा कि देश की महिला पहलवानों के लिए केंद्र व प्रदेश सरकारें चुप हैं। कहा कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट को हस्तक्षेप करना होगा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, विधायक रफीक अंसारी, आदिल चौधरी, जयवीर सिंह, अयूब अंसारी, योगेश वर्मा, कर्मवीर गूमी, पुष्पेद्र, जयराज चपराना, आकाश भड़ाना, अशोक कुमार जाटव, नीटू गुर्जर सहित सैंकडों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय