Tuesday, April 29, 2025

अलास्का हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो सैनिकों की मौत

सैन फ्रांसिस्को। अमेरिका के अलास्का राज्य में गुरुवार को प्रशिक्षण उड़ान के दौरान सेना के दो हेलीकॉप्टरों के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो सैनिकों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

सेना ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सेना ने बताया कि हादसा अलास्का के सुदूर इलाके हीली के पास हुआ।

[irp cats=”24”]

सैन्य प्रवक्ता जॉन पेनेल ने कहा कि दोनों सैन्य प्रशिक्षण हेलीकॉप्टर में एक-एक सैनिक सवार थे। इस बीच अचानक हेलीकॉप्टर दुर्घटना के शिकार हो गये। इस हादसे में दोनों सैनिकों की मौत हो गयी। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि अमेरिका में एक महीने से भी कम समय में सैन्य हेलीकॉप्टरों से जुड़ी यह दूसरी दुर्घटना है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय