Friday, May 9, 2025

प्यार को पाने के लिए सात समंदर पार कर हमीरपुर पहुंची अमेरिका की ओलिविया, शादी देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

हमीरपुर। अपने प्यार को पाने के लिए अमेरिका की एक युवती ने अपनी मां के साथ सात समंदर पार कर बुंदेलखंड के हमीरपुर जनपद में आकर यहां के युवक से शादी कर ली। हिंदू रीति-रिवाज से मुख्यालय के एक गेस्ट हाउस में दोनों ने सात फेरे लिए। उन्होंने साथ जीने-मरने की कसमें खाई हैं। इस अनोखी शादी को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। शुक्रवार को यह शादी जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।

शहर के भिलावां वार्ड के नरायन नगर निवासी सचिन शर्मा ने बीटेक के बाद अमेरिका में जाकर एमबीए की तैयारी की। इसके बाद वहीं नौकरी करने लगे। इस दौरान उसकी ओलिविया वेन से मित्रता हुई। उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। फिर दोनों ने एक होने का फैसला कर लिया। उन्होंने अपने-अपने परिवार वालों से बात की। जब वो राजी हो गए तो शादी की डेट फिक्स हुई। इस दौरान अमेरिका से ओलिविया अपनी मां के साथ सचिन शर्मा के घर पहुंची। जहां मुख्यालय स्थित हरी गेस्ट हाउस में हिन्दू रीति रिवाज़ के साथ दोनों शादी के बंधन में बंध गए। पड़ोस में आई विदेशी बहू को देखने वालों का तांता घर के बाहर लगा रहा। वहीं सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मी महेश शर्मा और उनकी पत्नी उमा शर्मा विदेशी बहू की आवभगत की तैयारियों में जुटी दिखीं।

महेश ने शुक्रवार को बताया कि ओलिविया मूलरूप से अमेरिका के अरवाइन शहर की रहने वाली है। ओलिविया के पिता डन-वेन की 2021 में कोरोना की चपेट में आकर मृत्यु हो गई थी। ओलिविया के साथ उनकी मां नैन-डो के साथ भारत आई हुई है। खास बात यह है कि ओलिविया को भारतीय रीति-रिवाज पसंद हैं। उन्होंने बताया कि उनके बेटा सुमित को अमेरिका में ग्रीन कार्ड मिला हुआ है। अब अमेरिका नागरिक ओलिविया वेन से शादी होने के बाद सचिन को वहां की नागरिकता भी मिल जाएगी, जिसके बाद वह एनआरआई हो जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय