शामली। भीषण ठंड से लोगों का जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। बुधवार सवेरे आसमान में घना कोहरा छाया रहा। सडके अदृश्य होने से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पडा। दोपहर बाद निकली धूप से लोगों को राहत जरूरी मिली, लेकिन शाम होते होते बर्फीली हवाओं का दौर शुरू हो गया और लोग घरों में जाकर दुबक गए।
नए साल के आगाज के साथ ही ठंड ने भी अपना सितम शुरू कर दिया है। पिछले तीन दिनो में तापमान 4 डिग्री सैल्सियस तक लुढक गया है। बुधवार को मौसम का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सैल्सियस व अधिकतम तापमान 14 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। सवेरे आसमान में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की अधिकता के चलते सडके अदृश्य हो गई थी। जिस कारण वाहन चालकों को सडकों पर चलने में परेशानियां हुई।
कोहरे की अधिकता के चलते कई वाहन चालक सडक किनारे खडे रहे। दिनभर सर्द हवाऐं चलते रही और लोगों के शरीर में ठिठुरन बनी रही। दोपहर बाद करीब तीन बजे आसमान साफ हुआ और सूर्यदेव के दर्शन हुए।
निकली धूप में बैठकर लोगों का सर्दी के सितम से राहत जरूर मिली, लेकिन शाम होते होते बर्फीली हवाओं का दौर शुरू हो गया। जिसके बाद एक बार फिर लोग घरों में दुबक गए। लोग रूम हीटर, अलाव व गर्म कपडों के सहारे घरों में बैठे रहे। आगामी तीन दिनों में सर्दी के और बढने की आशंका बनी हुई है।