Tuesday, May 13, 2025

शामली में ठंड के प्रकोप से बचाने के लिए बेसहारा गोवंशों को छोड़ा गया गौशाला

शामली। नगर पालिका क्षेत्र में ठंड के प्रकोप से बचाने के लिए बेसहारा गोवंशों को पकडकर अस्थाई गौशाला में छोडा गया। बुधवार को अधिशासी अधिकारी रामेन्द्र सिंह व सफाई इंस्पेक्टर आदेश सैनी के निर्देश पर नगर पालिका कर्मचारियों ने शहर में घूम रहे बेसहारा गौवंशों को पकडने का अभियान चलाया।

 

कर्मचारियों द्वारा करीब चार गौवंशां को पकडकर नगर पालिका द्वारा नवीन मंडी में बनाई गई अस्थाई गौशाला में छोडा गया। ईओ रामेन्द्र सिंह ने बताया कि ठंड का प्रकोप लगातार बढता जा रहा है, जिसके लिए नगर पालिका द्वारा शहर में अलाव की व्यावस्था कराई है।

 

साथ ही साथ ठंड के प्रकोप से बचाव के लिए गौवंशो को भी पकडकर गौशाला भेजा जा रहा है, जहां गौवंशों के लिए उचित व्यावस्था कराई गई है। इस अवसर पर अश्वनी कुमार सुपरवाइजर, दीपक चंद्रा, शशिकांत पालीवाल, रोबिन, रितिक, सौरभ आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय