Saturday, May 24, 2025

भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक का दूसरा दिन, अमित शाह करेंगे पदाधिकारियों को संबोधित

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की रणनीति को लेकर शुक्रवार से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय के विस्तार भवन में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक चल रही है। दो दिवसीय बैठक की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की थी और शनिवार को दूसरे दिन पदाधिकारियों को अमित शाह संबोधित करेंगे। शुक्रवार को बंद कमरे में चली बैठक में सभी महासचिवों के साथ भाजपा के सभी मोर्चा पदाधिकारी भी मौजूद थे।

शुक्रवार को जेपी नड्डा ने भी एक्स पर संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्ग दर्शन में भाजपा देश के मुख्य स्तंभ युवा, महिला, किसान और गरीब को सशक्त बनाकर विकसित भारत के निर्माण के पथ पर अग्रसर है।

सूत्रों के अनुसार शनिवार को सभी पदाधिकारियों को चुनावी रणनीति और जीत का मंत्र दिया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने पदाधिकारियों से देश भर में भाजपा का वोट प्रतिशत 51 प्रतिशत तक बढ़ाने पर जोर देते हुए जन कल्याण की केन्द्र सरकार की योजना को जन-जन पहुंचाने पर तेजी से काम करने को कहा है। इसके साथ प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बताए गए चार जातियों में महिला, गरीब, युवा और किसानों पर विशेष रूप से फोकस करने को कहा गया है। इसकी तस्दीक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी की है। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अब सभी पदाधिकारी प्रदेशों का दौरा करेंगे और सभी की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। इस बैठक के बाद महासचिवों की भी बैठक होगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

90,143FansLike
5,567FollowersFollow
154,748SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय