Sunday, February 23, 2025

राजस्थान के दौसा जिले में होगा 2,100 करोड़ रुपये का निवेश, बिछेगा उद्योगों का जाल

दौसा। राजस्थान के दौसा जिले में 2,100 करोड़ रुपये का निवेश लाने की सरकार ने तैयारियां पूरी कर ली है। जयपुर में 9 दिसंबर से 11 दिसंबर तक होने वाली राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट से पहले दौसा में इन्वेस्टमेंट के लिए इन्वेस्टरों के साथ एमओयू साइन किए गए। इस दौरान राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भी मौजूद रहे। मंत्री ने कहा कि दौसा जिला व्यापार के लिहाज सुलभ और भौगोलिक दृष्टि से समृद्ध है।

दौसा जिला अब रेल और सड़क मार्ग से लगभग पूरे देश से सीधे जुड़ गया है जिसके चलते अब इन्वेस्टरों का भरोसा दौसा की ओर आने लगा है। यही कारण है कि दौसा जिले में 2,100 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। यहां की स्थिति पूरी तरह दिल्ली-एनसीआर की जैसी हो जाएगी। राठौड़ ने आगे बताया कि दौसा जिला दिल्ली-मुंबई कॉरिडोर पर स्थित हैं।

दौसा जिले से होकर दो एक्सप्रेस-वे निकलते हैं। एक गुजरात के जामनगर को जाता है तथा दूसरा मुंबई को जाता है। हर तरीके से यहां जमीन उपलब्ध है। यहां पर सोलर ऊर्जा और रिन्युएबल एनर्जी की भी संभावना है। दौसा जिले के बारे में राठौड़ ने कहा कि यहां पर एग्रो प्रोडक्ट भी अच्छी मात्रा में होता है। यहां का बाजार पूरे देश में विख्यात है। ऐसा बाजार कहीं भी नहीं है। यही कारण है कि राजस्थान इन्वेस्टमेंट के लिहाज से काफी उपयुक्त राज्य है और आने वाले चार साल में राजस्थान में निवेश की अपार संभावनाएं निकाल कर आएंगी। सरकार भी इसके लिए पूरी तरह तैयार है। आने वाले चार साल में राजस्थान में ‘राइजिंग राजस्थान’ के तहत बड़े परिवर्तन होंगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय