Saturday, May 11, 2024

ग्रेटर नोएडा में अनिल दुजाना गैंग की 250 करोड़ की अवैध सम्पति प्रॉपर्टी जब्त

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

ग्रेटर नोएडा। यूपी के कुख्यात बदमाश अनिल दुजाना के एनकाउंटर के बाद अब उसकी अवैध संपत्तियों पर सरकार ने टेढी नजर कर ली है। बताया जाता है कि करीब 250 करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति अनिल दुजाना के पास थी। जिसको काफी तेजी के साथ जब्त किया जा रहा है। अभी तक 2 करोड़ 21 लाख की प्रॉपर्टी पुलिस ने जब्त किया जा चुका है। अब 8 से ज्यादा प्रॉपर्टी पर पुलिस की पैनी नजर है।

जानकारी के मुताबिक नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और पूरे वेस्ट यूपी में करीब 8 संपत्तियों पर पुलिस की नजर है। अनिल दुजाना ने अपने गैंग के अन्य साथियों के साथ मिलकर करीब 250 करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति अर्जित की है। जिसको अब शासन अपने कब्जे में लेगी। बताया जा रहा है कि अब 8 अन्य संपत्तियों को भी पुलिस ने चिन्हित कर लिया है। जिस पर बहुत ही जल्द कब्जा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने अनिल दुजाना की 2.21 करोड़ रुपए की संपत्ति को जब्त किया गया है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक अनिल दुजाना के पास एक मोबाइल फोन मिला है। जिसमें करीब 40 लोगों के कांटेक्ट नंबर हैं। अब यूपी एसटीएफ पुलिस और अन्य एजेंसी इस बात का पता लगाने में लग गई है कि ये 40 लोग कहां पर हैं, क्या करते हैं, अनिल दुजाना से कैसे संपर्क हैं और अनिल दुजाना के लिए कैसे काम करते हैं?

यूपी एसटीएफ ने बताया कि अनिल दुजाना एक शातिर किस्म का अपराधी था, जो अपने गैंग के सदस्यों की रंजिश और उनके आर्थिक लाभ को ध्यान में रखकर अपना गैंग चलाता था। लगातार गैंग में नए सदस्य जोड़ता रहता था। दूसरे गैंग के साथ मिलकर भी अपराध करता था। अपने प्रतिद्वंदी और आर्थिक लाभ के लिए नृशंस हत्याएं करवाता था। अनिल दुजाना का जुड़ाव रणदीप भाटी रिठौरी गैंग से है। साथ ही मुकीम काला गैंग से भी अनिल दुजाना की घनिष्ठता है। शुरुआती दौर में अनिल दुजाना, रणदीप भाटी गैंग के लिए हत्या करता था, लेकिन बाद में उसने अपना मजबूत गैंग बना लिया था।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय