Tuesday, March 11, 2025

अन्ना हजारे ने कहा-केजरीवाल और आआपा को ‘शराब’ ले डूबी

 

नई दिल्ली। प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना के अब तक के रुझानों में आम आदमी पार्टी (आआपा) के प्रदर्शन पर अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। अन्ना हजारे ने कहा कि केजरीवाल ने भ्रष्टाचार का रास्ता अपनाया है।

 

मुजफ्फरनगर में एसडीएम ने कराई 2.5 बीघा ज़मीन कब्जा मुक्त,तालाब की थी भूमि

 

 

उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने डेढ़ दशक पहले नई पार्टी आआपा पर भरोसा किया था। दिल्ली में शराब की दुकानें बढ़ाने पर दिल्ली के लोग आआपा से नाराज हो गए। इससे दिल्ली के तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की छवि खराब हुई। आआपा का खराब प्रदर्शन इसी का नतीजा है।

 

मुजफ्फरनगर: सिकरी गांव में पड़ोसी की छत पर कबूतर पकड़ने गये युवक को मारपीट कर किया घायल

उन्होंने कहा कि निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा ही भगवान की पूजा होती है। यह बात अरविंद केजरीवाल की समझ में नहीं आई। इस कारण से वो गलत रास्ते पर गया। अन्ना हजारे ने पिछले दिनों एक इंटरव्यू में कहा था कि बुरे काम करने वालों को जनता सबक सिखाएगी। केजरीवाल की जीत या हार का पता चुनाव नतीजों के बाद चलेगा। नतीजे बताएंगे कि क्या सही है और क्या गलत। उल्लेखनीय है कि अन्ना आंदोलन के समय ही केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने कुछ लोगों के साथ मिलकर आआपा की स्थापना की थी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय