Wednesday, February 12, 2025

भाजपा मंडल अध्यक्षों के नाम की घोषणा, एक महिला को भी मिली जिम्मेदारी

गाजियाबाद। भाजपा ने प्रतीक्षारत मंडल अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। भाजपा के मंडल अध्यक्षों की सूची का काफी समय से इंतजार किया जा रहा था। जारी की गई मंडल अध्यक्षों की सूची में तीन मंडल अध्यक्षों को दोबारा से जिम्मेदारी सौंपी गई है। गाजियाबाद में 20 मंडल हैं।

 

मंसूरपुर में ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

 

 

इन 20 मंडलों में अभी 19 मंडलों के अध्यक्षों के नाम की घोषणा की गई है। इसके अलावा गोविंदपुरम मंडल में अभी किसी के नाम की घोषणा नहीं की गई है। जिन मंडल अध्यक्षों के नाम का एलान किया उनमें 5 ओबीसी, 11 सामान्य, 3 एससी को शामिल किया गया। इनमें एक महिला को जगह दी गई है। इंदिरापुरम मंडल की अध्यक्ष मंजुला गुप्ता को बनाया गया है। जिला इकाई ने 20 मंडल अध्यक्षों में से 19 के नाम का एलान किया है।

 

मंडल अध्यक्ष में अनुसूचित जाति को भी प्रतिनिधित्व मिला है। जिला इकाई के मंडल अध्यक्षों में दो महिला को प्रतिनिधित्व दिया गया है। इसी तरह 19 मंडल अध्यक्षों के नाम का एलान किया गया है। भाजपा मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने बताया कि भाजपा महानगर के मंडल अध्यक्ष की सूची सुबह आठ जनवरी को जारी की गई है। सूची में पुराने मंडल अध्यक्षों में तीन मंडल अध्यक्षों को पुनः सूची में शामिल किया गया है।

 

सपा विधायक नसीम सोलंकी को धमकी देने वाला बीजेपी नेता गिरफ्तार, बीजेपी ने नेता से झाड़ा पल्ला !

जिनमें कवि नगर से राहुल तोमर, क्रॉसिंग से धर्मेंद्र कुमार और शहर मंडल से महिमा गुप्ता है। उन्होंने बताया कि अभी 20 में से 19 मंडल घोषित हुए हैं। गोविंदपुरम मंडल होल्ड किया है। बहुत जल्द उसको भी घोषित किया जाएगा। सभी नवघोषित मंडल अध्यक्षों को भाजपा महानगर अध्यक्ष एवं सदर विधायक संजीव शर्मा एवं भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए भाजपा शीर्ष नेतृत्व सहित सभी जनप्रतिनिधियों तथा वरिष्ठ भाजपा नेताओं, चुनाव अधिकारीगण का आभार जताया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय