Friday, May 3, 2024

 श्री रामकृष्ण योगाश्रम इंटर कालेज देवबंद में यूकेजी से कक्षा आठ तक वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

 


देवबंद। श्री रामकृष्ण योगाश्रम इंटर कालेज देवबंद में यूकेजी से कक्षा आठ तक वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। साथ ही अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।
इस दौरान कालेज के प्रधानाचार्य अरुण कुमार गोयल ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने माता-पिता व गुरुजनों के सपने को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत व लगन से अपने लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए।
इस मौके पर प्राथमिक प्रभारी अनिता बंसल ने बच्चों को भविष्य में सफलता की सीढ़ी चढ़ते रहने के टिप्स सुझाए। उन्होंने कड़े परिश्रम को सफलता की कुंजी बताते हुए बच्चों से पढ़ाई में खूब मेहनत करते रहने का आह्वान किया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय