Friday, April 25, 2025

मेष : चू चे चो च ल ला ली ले लो लू अ आ आदि, जाने कैसा रहेगा 2024 का राशिफल….?

जनवरी- यह माह आपके लिए शुभाशुभ मिश्र फलकारक है। परिश्रम से बिगड़े कार्य बनेंगे। परोपकारी कार्यों में धन व्यय होगा। रोजगार, नौकरी परिवार की स्थिति सामान्य रहेगी। मन में तनाव और खिंचाव रहेगा। मान-पद, प्रतिष्ठा की सुरक्षा होगी।

फरवरी- मान-सम्मान की रक्षा होगी। परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता होगी। स्वजनों से कष्ट, भोजन में अधिकता, माता से सुखी, मित्रों से सम्मान, संतान से सुख प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होगा। वाणी तथा क्रोध पर नियंत्रण रखें। शत्रुओं पर विजय।

मार्च- यह माह आपके लिए साधारण है। स्वास्थ्य ठीक व व्यापार में स्पर्धा का योग है। अत: सावधानी से कार्य करें। साझेदारी से व्यापार आपके लिए कष्टकारी होगा। प्रत्येक शुभ कार्यों में आप प्रगति करेंगे। व्यापार में उन्नति होगी। स्वास्थ्य लाभ।

[irp cats=”24”]

अप्रैल- यह माह आपके लिए अत्यंत शुभ है, धन, धान्य, यश, मान-प्रतिष्ठा का योग है। व्यापार में उन्नति, प्रत्येक शुभ कार्य में प्रगति करते जायेंगे। इष्ट मित्रों से मांगलिक कार्यों में सहयोग मिलेगा। उत्तराद्र्ध में कुछ मानसिक परेशानी, मन अशांत रहेगा।

मई- मनोकामना पूर्ण होगी, पारिवारिक व्यस्तता बनी रहेगी, पति-पत्नी में तनाव पूर्ण स्थिति बनी रहेगी, इष्ट मित्र आपके मंगल कार्यों में सहयोग करेंगे। व्यापारिक योजनाएं सफलताकारी मार्गों की ओर अग्रसर होगी। परिवार का उत्तम सुख प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव बना रहेगा।

जून- यह माह आपके लिए शुभाशुभ मिश्र फलदायक होगा। पारिवारिक सुख उत्तम रहेगा। परिश्रम से कुछ लाभ प्राप्त होगा। आलस्य में वृद्धि, मित्रों से विरोध, सावधानी से कार्य करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। समाज में पद-प्रतिष्ठा का योग है। रामायण का पाठ करने से कठिनाई दूर होगी। व्यापार संबंधी चिंता बनी रहेगी।

जुलाई- यह माह आपके लिए अत्यंत शुभ फलदायक होगा। सुख सम्मान एवं आरोग्य लाभ होगा। साहस पराक्रम एवं उत्साह की वृद्धि होगी। विवाद के मामले में सतर्कता से हाथ डाले, व्यवसायिक कार्य में बहुत सावधानी रखने की आवश्यकता है।

अगस्त- यह माह आपके लिए मध्यम फल देने वाला होगा। मनोबल की वृद्धि होगी। बुद्धिजीवियों के लिये यह कठिन परीक्षा का समय है। परन्तु शत्रु आपके सामने टिक नहीं पायेंगे। धर्म आस्था में कमी, उदर पीड़ा का योग, स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा।

सितम्बर- यह माह आपके लिए व्यापारिक दृष्टि से अत्यंत शुभ है। आपको व्यापार में अच्छा लाभ होगा। परन्तु साझेदारी का व्यापार करने में हानि होने की संभावना है। पारिवारिक झगड़े झंझट से दूर रहे। खेतों में भी आपको अच्छा लाभ हो सकता है।

अक्टूबर- यह माह आपके लिये शुभाशुभ फल कारक होगा। सुख साधनों का विकास, स्त्री व बच्चों से मदद मिलेगी। आध्यात्मिक प्रवृत्ति की वृद्धि होगी। परिश्रम से कार्य सिद्ध होंगे। परन्तु व्यापार में कुछ बाधायें आ सकती है। मानसिक तनाव मिल सकता है।

नवम्बर- इस मास मित्रों एवं स्वजनों पर आपका विशेष प्रभाव पड़ेगा। पारिवारिक सुख शान्ति एवं मातृ सुख की प्राप्ति होगी। कृषि एवं वाणिज्य कार्यों में रुकावटें आयेगी। स्वास्थ्य लाभ एवं मित्रों से सम्मान प्राप्त होगा। कुटुम्बियों से टकराव होगा। माह के उत्तराद्र्ध में धन का लाभ। धर्म कर्म में रुचि रहेगी।

दिसम्बर- कार्य व्यवसाय में सफलता मिलेगी। धनागम, आगन्तुकों से कष्ट, अन्न वस्त्र की प्राप्ति, शत्रु पर विजय तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि, अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। धार्मिक आस्था बनाये रखें। योजना में अरुचि एवं कार्यों में बाधायें आयेंगी। पठन-पाठन में रुचि, लम्बी यात्रायें करनी पड़ सकती है। जायदाद का लाभ। मातृ सुख।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय