Friday, May 10, 2024

यूपी में जम्मूतवी एक्सप्रेस में असलहाधारी बदमाशों ने यात्रियों से की लूटपाट, कई यात्री किये घायल

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

सोनभद्र- उत्तर प्रदेश में उड़ीसा के सम्बलपुर से जम्मूतवी को जा रही ट्रेन जम्मूतवी एक्सप्रेस के कोच संख्या 09 में झारखंड राज्य के लातेहार में चढे हथियारों से लैस नकाबपोश बदमाशों ने यात्रियों के साथ जमकर लूटपाट मचायी। बदमाशों के हमले से कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।


आरपीएफ सूरों के अनुसार जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18309 शनिवार को 11बजे उड़ीसा राज्य के सम्बलपुर स्टेशन से जम्मूतवी के लिए रवाना हुई थी। रात 10:30बजे ट्रेन झारखंड राज्य के लातेहार स्टेशन पहुंच गई थी। लातेहार स्टेशन से ट्रेन जैसे ही चली कोच संख्या एस 09 में आठ से दस की संख्या में हथियारों से लैस नकाबपोश बदमाश चढ़ गए और यात्रियों से लूटपाट शुरू कर दिया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

यात्रियों द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें मारा पीटा व दहशतगर्दी कर लूटपाट मचाया। बदमाशों ने असलहे के बलपर महिलाओं द्वारा पहने गये सोने के आभुषण व नगदी लुट लिए गए। लगभग आधे घंटे तक लूटपाट करने के बाद बदमाश बरवाडीह स्टेशन आने के पहले ही ट्रेन से उतर लिए।


रविवार की सुबह सात बजे जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन सोनभद्र के चोपन स्टेशन पहुंची। यहां पर आरपीएफ के अधिकारी व जवानों ने यात्रियों को मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई व उनके नाश्ते व आवश्यक सामग्री की व्यवस्था किया। यात्रियों ने अपने साथ घटी घटना की जानकारी आरपीएफ व जीआरपी पुलिस को दी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय