Thursday, July 25, 2024

लोकसभा चुनाव हार रही भाजपा, केजरीवाल की गिरफ्तारी इस बात का संकेत : दिलीप पांडे

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लोकसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार का संकेत बताया है।

‘आप’ के वरिष्ठ नेता एवं विधायक दिलीप पांडे ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा,“ पूरे देश ने देखा कि कैसे केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करके अपने राजनीतिक अहंकार का परिचय दिया है। भाजपा ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करके लोकसभा चुनाव में अपनी हार की आशंका को भी और स्पष्ट कर दिया है। भाजपा के नेताओं के दिल के अंदर की बेचौनी, उनकी बौखलाहट और उनकी हड़बड़ाहट ईडी की कार्रवाई से साफ-साफ दिखाई देती है।”

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

पांडे ने कहा,“ भाजपा ने अपने राजनीतिक इतिहास में बहुत बड़ी-बड़ी गलतियां की हुई हैं लेकिन देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री और देश में एक लोकप्रिय सरकार चलाने वाले मुखिया को गिरफ्तार करना भाजपा की ‘’न भूतो न भविष्यति’’ किस्म की सबसे बड़ी राजनीतिक भूल होगी। बिना किसी सबूत के एक राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक को गैर संवैधानिक तरीके से रातों रात गिरफ्तार कर लिया जाता है।”

उन्होंने कहा,“ अगर भाजपा किसी गलतफहमी में है कि अरविंद केजरीवाल और पार्टी के शीर्ष नेताओं को गिरफ्तार करने से वह आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को खत्म कर देंगे तो जितनी जल्दी इस गलतफहमी से निकल जाएं, उनकी राजनीतिक सेहत के लिए उनता अच्छा है। बहुत-सारे लोग आए और बहुत बार आम आदमी पार्टी का मर्सिया पढ़ने की कोशिश की, लेकिन आम आदमी पार्टी और इसके मुखिया अरविंद केजरीवाल केवल एक संगठन या एक व्यक्ति नहीं हैं। अरविंद केजरीवाल एक विचारधारा का नाम है, जो कट्टर ईमानदारी और देशभक्ति को आगे लेकर चलती है, और राजनीति को सिर्फ जनसेवा का एक जरिया मानती है।”

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,348FollowersFollow
70,109SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय