Thursday, April 17, 2025

आर्ट प्रदर्शनी से कलाकारों को मिलता है आगे बढ़ने का मौका, हेमा मालिनी ने की प्रदर्शनी की प्रशंसा

मथुरा। राधिका विहार स्थित आरियाना वैलनेस सेंटर पर आर्ट हाउस प्रदर्शनी का शनिवार शाम समापन हो गया। अतिथियों द्वारा कलाकारों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिंह देकर सम्मानित एवं उत्साहवर्धन किया गया। इससे पूर्व सांसद हेमा एवं पद्मश्री कृष्ण कन्हाई ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया था। सांसद हेमामालिनी ने आयोजकों को प्रदर्शनी की सफलता के लिए बधाई दी।

समारोह समारोह के मुख्य अतिथि राजकीय संग्रहालय के डिप्टी डायरेक्टर यशवंत सिंह राठौर एवं व्हाइट फ्रेम थ्रियेटर के डायरेक्टर मनोज राठौर एवं सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने कलाकारों को स्मृति चिंह एवं प्रमाण पत्र वितरित किए। अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से कलाकारों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। एक अच्छा मंच मिलने से कलाकारों का उत्साहवर्धन भी होता है और वह आगे बढ़ते हैं। इसमें 36 कलाकारों ने 65 पेंटिंग लगाई थी।

आर्ट हाउस में इन कलाकारों की लगी पेंटिंग
आर्ट हाउस में प्रदर्शनी में राष्ट्रीय कलाकार उमा शर्मा, खुशबू सोनी, अनिल सोनी, भारती परमार, देवकी किशोरी के अलावा आरूनी, अराध्या, प्राची, रूपाल, शिंगिनी, मिनी, प्रिया स्वनिल, अनिकेत, शिखा, जयति उप्पल, तनिमा, ईशिता,सानवी, अनिल, प्रियाल, प्रिया, तनु, शालू, श्रेष्ठ, कोषदा, नीतू, विष्णु, मृदानी, नंदिनी, यशिका, रिशिमा, रूपा, नरून, तान्या, हर्षित आदि कलाकारों ने अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन पेंटिंग के माध्यम से किया।

यह भी पढ़ें :  मथुरा में महिला ब्यूटी पार्लरों में मुस्लिम युवकों की एंट्री पर रोक की मांग, मुख्यमंत्री को पत्र
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय