मुजफ्फरनगर। मुज़फ्फरनगर में भाजपा सदस्यता अभियान के तहत सक्रिय 15 शीर्ष कार्यकर्ताओं की सूची जारी की गई है।
जारी की गई सूची के मुताबिक वरिष्ठ नेता देवेंद्र कश्यप, विधायक / राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, चेयरमैन नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व विधायक उमेश मलिक, जिला उपाध्यक्ष नितिन मलिक, सांसद / राज्य मंत्री भारत सरकार संजीव बालियान, जिला उपाध्यक्ष अभिनव कुमार चौधरी, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा राजू अहलावत, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती मीना चौधरी (पत्नी अमित चौधरी), ब्लॉक प्रमुख अनिल कुमार राठी (पुत्र ब्रजपाल राठी), ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रीता चौधरी (पत्नी गोरेश पंवार), जिला पंचायत सदस्य तरुण पाल, मीडिया प्रभारी अर्चित मित्तल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शाहपुर प्रमोद सैनी सक्रिय कार्यकर्ताओं के रुप में कार्य कर रहे है।