Thursday, May 9, 2024

अखिलेश यादव लड़ रहे संविधान बचाने की लड़ाईः जिय़ा चौधरी

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ़्फरनगर। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई में सभी को साथ आना होगा। दलितों पिछडो अल्पसंख्यको के विरुद्ध भाजपा सरकार दुर्भावना से काम कर रही है, इसका जवाब लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर इंडिया गठबंधन को जिताकर देना होगा। यह विचार प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी ने समाजवादी अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष अब्दुल्ला क़ुरैशी द्वारा सपा कार्यालय पर आयोजित पीडीए सभा को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए प्रकट किए।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

उन्होंने कहा सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भेदभाव व आरक्षण को नुकसान पहुंचाने वालों एवं संविधान बचाने, दलितों अल्पसंख्यको के विरुद्ध भाजपा सरकार की भेदभाव पूर्ण नीति के खिलाफ लड़ाई अग्रिम पंक्ति में आकर लड़ रहे हैं, इसलिए इंडिया गठबंधन के सभी प्रत्याशियों को एकजुट होकर विजयी बनाये।

 

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सपा जिलाध्यक्ष जिय़ा चौधरी एडवोकेट ने कहा कि संविधान को बचाने की लड़ाई सबसे मजबुती से अखिलेश यादव लड़ रहे हैं। उन्होंने पिछडो दलितों अल्पसंख्यको सहित अगड़ों को इस लड़ाई में अखिलेश यादव को मजबूती देने का आह्वान करते हुए मुजफ़्फरनगर लोकसभा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक को विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओ को अपने समाज व क्षेत्र में चुनावी कमान सम्भालने की अपील की। सभा का संचालन वरिष्ठ सपा नेता अल्ताफ ने किया।

 

 

पीडीए सभा के आयोजक सपा अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष अब्दुल्ला क़ुरैशी ने कहा की अल्पसंख्यको पिछडो  दलितो की आवाज़ हमेशा बनी है, सभी को एकजुटता से इंडिया गठबंधन प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए आगे आना चाहिए। सभा को समाजवादी अल्पसंख्यक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार देवेन्द सिंह खालसा, प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना नजऱ,पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्यामलाल बच्ची सैनी, पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन, सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, सपा जिला उपाध्यक्ष शमशेर मलिक, सपा जिला महासचिव चौधरी, विकिल गोल्डी अहलावत, सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तहसीन मंसूरी, सपा नेता असद पाशा, सपा महानगर महासचिव सलीम मलिक, सपा लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष टीटू पाल रमन, मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, समाजवादी मजदूर सभा जिलाध्यक्ष नासिर राणा, समाजवादी अल्पसंख्यक सभा प्रदेश सचिव हाजी गुफरान, सपा अल्पसंख्यक सभा महानगर अध्यक्ष डॉ हनीफ अंसारी एडवोकेट, सपा नेता पंकज सैनी, हारून खान, सपा नेता सलमान त्यागी, अरशद खान, अरशद मलिक आदि ने सम्बोधित किया।

 

 

सभा मे मुख्यरूप से सपा नेता वसीम राणा सपा छात्र सभा महानगर अध्यक्ष नदीम मलिक, सपा अनुसूचित प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष तरुण सौदे एडवोकेट, सपा नेता राशिद जैदी, सलीम अंसारी, रवि कुमार, मुन्तजिर अंसारी, नदीम राणा मुखिया, मौहम्मद मेहंदी जैदी, मोनू गुर्जर, डॉ इलियास, सनव्वर राणा, नवेद अंसारी, वसीम सभासद खतौली, काजी मुदस्सिर, फरमान मोनू, अनुराग पाल, आलीशान, ताहिर चौहान, हकीम दानिश सहित सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय