Saturday, April 26, 2025

बिहार में पेड़ से लटका मिला दंपति का शव,इलाके में फैली सनसनी,जांच में जुटी पुलिस

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दंपति का पेड़ से लटकता शव मिला। पुलिस इसेे प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला मानते हुए जांच कर रही है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान सकरा वाजिद पंचायत के वार्ड 10 निवासी शिवन दास (60) और उनकी पत्नी भुखली देवी (55) के रूप में की गई है।

ग्रामीणों ने सुबह पीपल के पेड़ से दोनों के शवों को फंदे से लटकता देखा, तो इसकी सूचना पुलिस को दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि दंपति ने बीते दिनों एक समूह से लोन लिया था, जिसे वे वापस नहीं कर पा रहे थे। इसी को लेकर समूह के लोगों द्वारा उन पर दवाब बनाया जा रहा था।

[irp cats=”24”]

इधर, सकरा थाना के पुलिस सहायक निरीक्षक राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय