Monday, October 7, 2024

मुज़फ्फरनगर में राधिकापुरम में भव्य तरीके से हुआ उपाध्याय समाज की धर्मशाला का शुभारम्भ

मुजफ्फरनगर। उपाध्याय समाज कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में मुजफ्फरनगर जनपद में पचैंडा रोड स्थित राधिकापुरम् में नवनिर्मित उपाध्याय समाज की धर्मशाला का शुभारम्भ आज भव्य तरीके से किया गया। इस अवसर पर अनेक गणमान्य नागरिक शामिल रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे स्वामी श्री भगवान आश्रम जी महाराज ने उपाध्याय समाज के प्रयासों की, जहां जमकर प्रशंसा की, वहीं उन्हें शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि समाज हित में उपाध्याय समाज ने जो कार्य किया है, उसकी जितनी प्रशंसा की जाये कम है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि आगामी दिनों में उपाध्याय समाज की यह धर्मशाला तीसरी मंजिल तक पहुंच जायेगी।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

स्वामी श्री भगवान आश्रम जी महाराज ने कहा कि उपाध्याय समाज आज अपनी मेहनत और अपने दम पर दिनोदिन तरक्की कर रहा है, जिसके लिये पूरा समाज बधाई का पात्र है। स्वामी श्रीभगवान आश्रम महाराज के उद्बोधन के दौरान पूरा पंडाल तालियों की गडगडाहट से गूंज उठा। इस अवसर पर नरेन्द्र उपाध्याय, रविन्द्र उपाध्याय, अमर सिह उपाध्याय, सोहनवीर उपाध्याय, सीमा देवी, हेमप्रभा उपाध्याय, मुकुल उपाध्याय, ब्रह्मपाल उपाध्याय, तेजपाल उपाध्याय, विजय कुमार उपाध्याय, गौरव उपाध्याय, महेन्द्र सिंह उपाध्याय एवं भारतवीर उपाध्याय समेत हजारों की संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत सभी ने भोजन के रूप में प्रसाद ग्रहण किया।

नव निर्मित उपाध्याय धर्मशाला   का उदघाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी. तेजपाल सिंह उपाध्याय व ओमकुमार पुण्डीर ने फीता काटकर किया। इस मौके पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय व गुरू गोरखनाथ महाराज ही पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विक्रमपाल सिंह उपाध्याय, चमन सिंह उपाध्याय, ओमप्रकाश उपाध्याय, नकली राम उपाध्याय, काली चरण उपाध्याय, संजय उपाध्याय, कप्तान आत्माराज उपाध्याय, अमर सिंह गहलौत,  योगी नरेन्द्र गौड, अरविंद कुमार उपाध्याय, जनेश्वर प्रसाद आर्य, मास्टर सोहनवीर सिंह, बिजेन्द्र उपाध्याय, एमपी सिंह उपाध्याय, नरेन्द्र कुमार उपाध्याय आदि ने भी अपने विचार रखे और उपाध्याय समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने व शिक्षा पर बल दिया।
इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह उपाध्याय ने सभी अतिथियों का कार्यक्रम में पधरने पर स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह भव्य धर्मशाला सभी के सहयोग से बनी है और अभी इसमें एक मंजिल और बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय