Wednesday, May 7, 2025

पांच-पांच सौ के नकली नोटों के साथ कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 210 नकली नोट बरामद

काेंड़ागांव। जिले के फरसगांव पुलिस ने 500-500 रुपये के कुल 1 लाख 5 हजार रुपये के नकली नोटों के साथ कांग्रेस नेता राजेश सोरी निवासी ग्राम गुहाबोरण्ड, जिला कोंडागांव को गिरफ्तार किया है, उसकी बाइक में उपाध्यक्ष ब्लाक युवक कांग्रेस लिखा हुआ है। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके पास से कुल 210 नकली नोट बरामद किए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आराेपि‍त राजेश सोरी नकली नोटों को ओडिशा से लाकर छत्तीसगढ़ के बाजारों में खपाने की योजना बना रहा था। उसे फरसगांव थाना क्षेत्र के पासंगी पुल के समीप संदेहास्पद गतिविधियों के आधार पर आज मंगलवार काे पकड़ा गया। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके पास से 500-500 रुपये के कुल 210 नकली नोट बरामद किए। इस मामले में पुलिस ने आराेपि‍त के खिलाफ नकली नोटों के निर्माण और प्रसार के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस का मानना है कि, आराेपि‍त किसी बड़े नकली नोट बनाने वाले गिरोह का हिस्सा हो सकता है। मामले की जांच जारी है, पुलिस अन्य संबंधित आराेपि‍तों की पतासाजी कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय