Tuesday, May 20, 2025

अरुण गोविल आज दाखिल करेंगे नामांकन, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य होंगे साथ

मेरठ। मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से भाजपा के अरुण गोविल मंगलवार को नामांकन करेंगे। एफ ब्लॉक शास्त्री नगर पर नामांकन सभा होगी। फिर नामांकन यात्रा सेंट्रल मार्केट से होते हुए गढ़ रोड, बुढ़ाना गेट होते हुए कचहरी पर जाकर खत्म होगी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मेरठ में रहेंगे।

 

 

उपमुख्यमंत्री दिल्ली से हेलिकॉप्टर से मेरठ पुलिस लाइन में 11:45 बजे पहुंचेंगे। इसके बाद वह शास्त्री नगर स्थित शुभकामना बैंक्वेट हॉल में नामांकन सभा में शामिल होंगे। चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से वह वार्ता करेंगे। काफिले के साथ भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल का कलक्ट्रेट में नामांकन दाखिल कराकर पौने दो बजे दिल्ली चले जाएंगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय