Sunday, April 13, 2025

हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में अरविंद केजरीवाल होंगे शामिल

नई दिल्ली। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से उनके निवास पर आकर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच हाल में संपन्न हुए झारखंड विधानसभा चुनाव और देश की राजनीति को लेकर लंबी चर्चा हुई। इस दौरान हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर को होने वाले नई सरकार के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल को पत्नी के साथ शामिल होने का न्योता दिया।

अरविंद केजरीवाल ने उनका निमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि जिस तरह से हेमंत सोरेन को जेल में डाला गया, फिर वो जेल से वापस आए, इतना संघर्ष किया और चुनाव लड़ा, यह हम सब के लिए प्रेरणादायी है। गुरुवार को उनके शपथ ग्रहण में हम लोग जाएंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन को एक शानदार चुनाव लड़ने और जीतने के लिए बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूं। हेमंत और कल्पना मंगलवार को मेरे निवास स्थान पर आए। इसके लिए मैं तहे दिल से उनका शुक्रिया अदा करता हूं। उनका मेरे निवास स्थान पर बहुत-बहुत स्वागत है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुरुवार को हेमंत सोरेन का शपथ ग्रहण है। शपथ ग्रहण में हम सब लोग जाएंगे।

मैं भगवान से प्रार्थना करूंगा कि अगले पांच साल उनके लिए बहुत शुभ हों। जैसे वह झारखंड के विकास के लिए खूब काम करते आए हैं, वैसे ही अगले पांच साल विकास की यात्रा जारी रहे। इस दौरान हेमंत सोरेन ने कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल के निवास स्थान पर उनसे मिलने आया हूं। सभी को पता है कि झारखंड में विधानसभा चुनाव के बाद अब इंडिया गठबंधन की नई सरकार का गठन होना है। शपथ ग्रहण आगामी 28 नवंबर को होगा। इसी कार्यक्रम को लेकर मैं दिल्ली के दौरे पर हूं। इंडिया गठबंधन के साथियों को हम लोगों ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया है।

यह भी पढ़ें :  गाजियाबाद में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का पुतला चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय