Friday, May 10, 2024

सम्भागीय परिवहन कर्मचारी संघ की प्रांतीय इकाई ने गाजियाबाद की शाखा कार्यकारिणी के गठन के लिए किया चुनाव

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के सम्भागीय परिवहन कर्मचारी संघ की प्रांतीय इकाई द्वारा गाजियाबाद की शाखा कार्यकारिणी के गठन के लिए 2 साल बाद कर्मचारी संघ का चुनाव संपन्न हुआ।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

जिसमें गाजियाबाद संभागीय परिवहन कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने अपने मत का प्रयोग किया। इस चुनाव में राजीव कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष, रामकृष्ण सिंह उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र कुमार शर्मा, गौरव कुमार, प्रियंक शर्मा, शिवकरण सचान सचिव जबकि नितिन जयंत कोषाध्यक्ष चुने गए।

नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों ने अपने साथी कर्मचारियों को धन्यवाद दिया। तो वहीं नवनियुक्त पदाधिकारियों को कर्मचारियों ने भी एक दूसरे को लड्डू खिलाकर उन्हें बधाई दी।

अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव सचिव धर्मेंद्र कुमार शर्मा उपाध्यक्ष रामकृष्ण सिंह ने कहा कि कर्मचारी संघ का चुनाव हर 2 साल के लिए होता है। अब 2 साल पूरा होने के बाद कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों का चयन हुआ है जिन उम्मीदों के साथ कर्मचारियों ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है वह अपने कर्तव्य का पूरी तरह से पालन करेंगे। खास तौर पर कर्मचारियों के हित में हर बात को प्रमुखता से उठाया जाएगा और उसका समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय