Sunday, May 11, 2025

आदर्श आचार संहिता लागू होते ही चुनाव सामग्री पर चला प्रशासनिक पंजा, हटाए गए बैनर—पोस्टर

शामली। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों ने कमर कस ली है, वहीं प्रत्याशियों की भागदौड़ और प्रचार भी अब पहरा लगना शुरू हो गया है। जिला मुख्यालय पर अधिकारियों के निर्देश पर नगर पालिका द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर लगी चुनाव प्रचार सामग्री को भी हटाना शुरू कर दिया है।

शनिवार की दोपहर लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद अधिकारी आदर्श आचार संहिता को लेकर सर्तक हो गए। जिला मुख्यालय पर आलाधिकारियों के निर्देश पर नगर पालिका कर्मचारी दल—बल और साजो—सामान के साथ सड़कों पर उतरे। इस दौरान कर्मचारियों ने सार्वजनिक स्थलों, सरकारी संपत्तियों और अन्य स्थानों पर लगी चुनाव प्रचार सामग्री को हटाया।

 

इस दौरान प्रत्याशियों और पार्टियों के प्रचार से जुड़े बड़े—बड़े बैनर और होर्डिंग्स पर भी प्रशासनिक पंजा चला। इसके अलावा आदर्श आचार संहिता लागू होने पर अब प्रत्याशियों के प्रचार पर भी पहरा बैठ गया है। चुनाव में धनबल और बाहुबल के इस्तेमाल को रोकने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो चुनाव के दौरान प्रत्याशियों के खर्च से लेकर प्रचार तक पर नजर रखेंगी। कहीं पर भी कोई खामियां मिलने पर फौरन प्रत्याशी पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय