Tuesday, May 13, 2025

असलंका करेंगे न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू एकदिवसीय और टी-20 मैचों में श्रीलंका टीम की कप्तानी

कोलंबो-चरिथ असलंका न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू एकदिवसीय और टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंका टीम की कप्तानी करेंगे।

श्रीलंका ने हाल ही में भारत और वेस्टइंंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले अनुभवी खिलाड़ियों काे भी दोनों प्रारूपों के लिए टीम में जगह दी है। नौ और 10 नवंबर को दो टी-20 मैच खेले जाएंगे। वहीं 13, 17 और 19 नवंबर को एकदिवसीय मैच होंगे। पहले तीन मैच रांगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में तथा अंतिम दो एकदिवसीय मैच पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

श्रीलंका की एकदिवसीय टीम:- चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसंका, अविष्का फर्नांडो, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, कामिंदु मेंडिस, जेनिथ लियानगे, सदीरा समरविक्रमा, निशान मदुश्का, डुनिथ वेलालेज, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाणा, जेफरी वांडरसे, चामिदु विक्रमसिंघे, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका और मोहम्मद शिराज।

श्रीलंका की टी-20 टीम:- चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, कामिंदु मेंडिस, दिनेश चंडीमल, अविष्का फर्नांडो, भानुका राजपक्षे, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, डुनिथ वेललेज, जेफरी वांडरसे, चामिदु विक्रमसिंघे, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना, बिनुरा फर्नांडो और असिथा फर्नांडो।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय