Wednesday, April 2, 2025

यूपी में 30 अप्रैल तक भेजी जा सकेंगी अशोक चक्र पुरस्कार की सिफारिशें, स्वतंत्रता दिवस पर मिलेगा सम्मान

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घोषित किए जाने वाले अशोक चक्र श्रृंखला के तहत शौर्य पुरस्कारों की सिफारिशें 30 अप्रैल तक केन्द्रीय गृह मंत्रालय को उपलब्ध कराई जानी है।

इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार की ओर से प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इस विषय में केन्द्रीय गृह मंत्रालय की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घोषित किये जाने वाले अशोक चक श्रृंखला के तहत देय पुरस्कारों के लिए प्रस्ताव भेजे जाएं।

इसमें अशोक चक्र, कीर्ति चक एवं शौर्य चक्र शामिल हैं। 30 अप्रैल तक उक्त सिफारिशें भेजी जानी है। उन्होंने बताया है कि उक्त श्रृंखला के तहत देय पुरस्कार के लिए यदि कोई प्रस्ताव भेजा जाना हो तो उक्त प्रस्ताव हर हाल में 30 अप्रैल गृह मंत्रालय को उपलब्ध करा दिए जाएं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय