Friday, April 25, 2025

दिल्ली में छठ महापर्व पर 07 नवंबर काे रहेगा सार्वजनिक अवकाश: आतिशी

नई दिल्ली। दिल्ली में छठ महापर्व पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। शुक्रवार को मुख्यमंत्री आतिशी ने छठ महापर्व पर अवकाश की घोषणा करते हुए कहा कि, सभी पूर्वांचली भाई-बहन धूमधाम से छठ महापर्व मना सकें, इसलिए सात नवम्बर को दिल्ली में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

आतिशी ने इस बाबत आदेश जारी करते हुए कहा कि छठ पूजा दिल्ली के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण त्याेहार है। ऐसे में दिल्ली सरकार ने “छठ पूजा” के अवसर पर 07 नवंबर, 2024 को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है। आतिशी ने अपने एक्स(ट्विटर) हैंडल से पाेस्ट करते हुए कहा, “मुझे यह बताते हुए ख़ुशी है कि दिल्ली सरकार ने फ़ैसला लिया है कि 7 नवम्बर को छठ के त्याेहार की छुट्टी होगी, ताकि सभी पूर्वांचली भाई-बहन धूमधाम से छठ का त्यौहार मना सकें।”

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय