Monday, April 21, 2025

मामी-भांजे ने एक ही रस्सी से फंदा लगाकर किया सुसाइड

भरतपुर। डीग जिले में कामां थाना इलाके के अगमा मोहल्ले में मामी और भांजे ने एक ही रस्सी से लटक कर सुसाइड कर लिया। दोनों का शव पंखें के कुंदे से एक साथ लटका मिला। इसकी सूचना मकान मालिक ने पुलिस और महिला के पति को दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कामां के सरकारी अस्पताल की माेर्चरी ले गई।

कामां थाना अधिकारी मनीष शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। घटना स्थल पर एफएसएल टीम भी बुलाई गई है। हालांकि स्पष्ट तौर पर जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि दोनों ने एक साथ खुदकुशी क्यों की है। पुलिस के अनुसार सीमा (29) अपने पति लाला राम के साथ किराए पर कमरा लेकर रहती थी। सीमा का पति लाला राम पानीपत में ट्रक ड्राइवरी का काम करता है। वह सुबह से अपनी पत्नी सीमा को फोन कर रहा था, लेकिन सीमा फोन नहीं उठा रही थी। इसलिए उसने अपने मकान मालिक को फोन किया। जब मकान मालिक सीमा के कमरे पर गया तो उसने सीमा और भांजे आकाश(28) का शव कमरे में लगे पंखे के कुंदे से एक ही रस्सी से लटका हुआ देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार सीमा का भांजा आकाश निवासी सेउ थाना खोह जिला डीग शनिवार को अपने घर से मामी के घर आया था। आकाश मजदूरी करता है। दोनों आज साथ ही थे कि सुबह 11 बजे दोनों के खुदकुशी करने की जानकारी सामने आई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों के शवों को उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए माेर्चरी ले गई। पुलिस के अनुसार सीमा और लाला राम के दो बच्चे हैं। इसमें एक लड़का और एक लड़की है। वहीं आकाश भी शादीशुदा है। उसके भी एक बेटा है। सीमा के बच्चों ने बताया कि वह कल(शनिवार) ही उन्हें उनके मामा के छोड़कर आई थी। पुलिस ने दोनों मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

यह भी पढ़ें :  जडेजा और शिवम दुबे के अर्धशतकों से चेन्नई ने बनाये 176/5
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय