Saturday, May 10, 2025

फायर फाइटर्स की शहादत को सलाम, मुज़फ्फरनगर में चला जागरूकता अभियान,SSP ने दिखाई रैली को हरी झंडी

मुज़फ्फरनगर। मुंबई बंदरगाह हादसे में शहीद हुए 66 अग्निशमन कर्मियों की स्मृति में आज मुज़फ्फरनगर अग्निशमन विभाग द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को एसएसपी अभिषेक सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

हिंसा से कांपा मुर्शिदाबाद, राज्यपाल बोले- कानून हाथ में लेने वालों को नहीं बख्शा जाएगा

मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनुराग कुमार ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस प्रत्येक वर्ष 14 अप्रैल को मनाया जाता है। दरअसल, 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर एक मालवाहक जहाज में आग लग गई थी। जहाज में बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, लकड़ी और कपास भरा हुआ था। आग बुझाने के प्रयास में 66 दमकलकर्मी वीरगति को प्राप्त हो गए थे। उनकी स्मृति में यह दिवस मनाया जाता है।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जाता है। लेकिन जनपद में हाल ही में आगजनी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए डीआईजी अभिषेक सिंह के निर्देश पर यह अभियान 14 से 16 अप्रैल तक चलाया जाएगा।

यह अभियान सार्वजनिक स्थलों, स्कूलों, होटलों और औद्योगिक इकाइयों में चलाया जाएगा। इसके माध्यम से लोगों को आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों, गैस सिलेंडर में आग लगने पर नियंत्रण पाने के उपायों तथा फायर सेफ्टी उपकरणों के उपयोग के बारे में जागरूक किया जाएगा।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने यह भी बताया कि इस रैली का उद्देश्य न केवल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना है, बल्कि आमजन को आग की घटनाओं से बचाव के लिए सतर्क करना भी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय