Wednesday, April 30, 2025

मध्य प्रदेश में स्थापित हो रहे हैं नए प्रतिमान – रामदेव

उज्जैन। योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि मध्य प्रदेश की सरकार विरासत मूलक विकास और संस्कृति मूलक समृद्धि के नए प्रतिमान स्थापित कर रही है। मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन के प्रवास पर आए योग गुरु बाबा रामदेव ने राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की और दोनों के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी हुई।

 

मुज़फ्फरनगर में मंसूरपुर पुलिस ने विद्युत उपकरण चोरी करने वाले गिरोह के 12 बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार 

[irp cats=”24”]

 

मीडिया से चर्चा करते हुए रामदेव ने कहा कि मध्य प्रदेश वह राज्य है जहां विकास मूलक विकास और संस्कृति मूलक समृद्धि के नए प्रतिमान मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में स्थापित किए जा रहे हैं। वैसे भी मध्य प्रदेश धर्म भूमि भी है, यहां कृषि से लेकर उद्योग के क्षेत्र में विकास का क्रम जारी है। धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक क्षेत्र में भी कार्य हो रहे हैं। उज्जैन के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व का जिक्र करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि महाकाल देवों में देव हैं, उनके अनुग्रह को प्राप्त करने का सबसे बड़ा केंद्र है। यह एक आध्यात्मिक राजधानी भी है और इसका लगातार विकास हो रहा है। राज्य की सरकार नई सोच के साथ आगे बढ़ रही है।

 

 

मुज़फ्फरनगर में थाने में मुंशी ने वकील से मांगे रुपये, बोला-ज़िले में कौन नहीं ले रहा, SSP से की शिकायत

उज्जैन में वर्ष 2028 में सिंहस्थ का आयोजन किया जाने वाला है, उसकी तैयारियां जारी हैं। इस आयोजन को लेकर बाबा रामदेव ने कहा कि वर्ष 2028 में सिंहस्थ होने वाला है। वह भी उतना ही यशस्वी हो कि सनातन का गौरव एक नए रूप में पूरे देश और दुनिया को देखने मिले, ऐसी उम्मीद है। उन्होंने आगे कहा कि पूरी सात्विकता और निराभिमानिता के साथ मुख्यमंत्री अपने काम में जुटे हैं, जैसा शास्त्र में कहा गया है कि शासक में वीरता और विनय का संगम होना चाहिए, वह यहां देखने को मिल रहा है।

 

 

पाकिस्तानी पूर्व सांसद भारत में कुल्फी बेचकर गुजार रहे हैं जिंदगी, हिंदू परिवार की कहानी जानकर रो देंगे

 

करोड़ों लोगों की अपेक्षा के रूप में यह कार्य होने वाला है, इसके लिए शुभकामनाएं। योग गुरु स्वामी रामदेव द्वारा सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर कही गई बात पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा योग गुरु रामदेव ने सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के संबंध में हमारा उत्साहवर्धन किया एवं सनातन के इस वैश्विक स्तर के वृहद आयोजन की सफलता की कामना हेतु मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय