Wednesday, May 21, 2025

कोलकाता होटल हादसे पर राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया दुख, सीएम ममता बनर्जी बोलीं- रखा हुआ था ज्वलनशील पदार्थ

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के बड़ा बाजार स्थित एक होटल में आग के कारण हुई 14 लोगों की मौतों पर दुख जताया। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और साथ ही झुलसे या घायल हुए लोगों के जल्द ठीक होने की कामना की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा, “कोलकाता की एक इमारत में आग लगने की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु की दुखद खबर बहुत ही परेशान करने वाली और दर्दनाक है। शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।

 

पाकिस्तानी पूर्व सांसद भारत में कुल्फी बेचकर गुजार रहे हैं जिंदगी, हिंदू परिवार की कहानी जानकर रो देंगे

 

मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।” पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक्स पर लिखा, “बड़ा बाजार इलाके में एक निजी होटल (ऋतुराज) में हुई आग की घटना के पीड़ितों के प्रति मेरी संवेदना है। मैंने पूरी रात बचाव और अग्निशमन कार्यों की निगरानी की और इलाके में अधिकतम अग्निशमन सेवाओं को पहुंचने का निर्देश दिया। होटल में ज्वलनशील सामग्री रखे होने के कारण कुल 14 लोगों की मृत्यु हुई है। जांच के आदेश दे दिए गए हैं। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं और मैं सभी प्रभावित लोगों के साथ खड़ी हूं।”

 

 

मुज़फ्फरनगर में थाने में मुंशी ने वकील से मांगे रुपये, बोला-ज़िले में कौन नहीं ले रहा, SSP से की शिकायत

 

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे का भी ऐलान किया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बुधवार को एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर बताया, “कोलकाता में आग लगने की दुर्घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। इसके अलावा, घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।” यह घटना मंगलवार देर रात की है।

 

मुज़फ्फरनगर में मंसूरपुर पुलिस ने विद्युत उपकरण चोरी करने वाले गिरोह के 12 बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार 

कोलकाता के बड़ा बाजार के मछुआ फल मंडी स्थित ऋतुराज होटल में अचानक आग लगी थी। यह आग इतनी भीषण थी कि इसने कुछ ही देर में पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया और होटल के अंदर धुआं भर गया। इस दौरान होटल में मौजूद कुछ लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हालांकि, धुएं की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय