Tuesday, May 20, 2025

पूरी दुनिया का नेतृत्व करने जा रही अयोध्या : नरेंद्र श्रीवास्तव

अयोध्या। राज्य सूचना आयुक्त नरेंद्र श्रीवास्तव ने रविवार को अयोध्या उत्सव को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि रामचंद्र जी के बारे में कुछ कहने-बोलने से बेहतर है कि उनके संदेश को अपने अंदर भी उतारने की कोशिश की जाए। भरत जी महान हैं, जैसे आज एक-एक इंच जमीन के लिए भाई-भाई लड़ रहे हैं, कत्ल हो जा रहा है, गोलियां चल जा रही हैं, लेकिन भरत जी ने 14 वर्ष तक किस तरह अपनी जिंदगी काटी है यह किसी से छिपा नहीं है।

आज वृद्धाश्रमों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जबकि सनातन संस्कृति में वृद्धाश्रम का कोई कॉन्सेप्ट नहीं है। श्रीअयोध्या न्यास और प्रज्ञा की तरफ से आयोजित अयोध्या उत्सव के द्वितीय सत्र को बतौर विशिष्ट अतिथि संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि अयोध्या पुरी दुनिया का नेतृत्व करने जा रही है। 84 कोस में आने वाले लगभग सभी धार्मिक स्थल विकसित हो रहे हैं। श्रीराम जन्मभूमि के लिए 500-600 वर्ष से लगातार संघर्ष हो रहा है। संघर्ष के बाद जो रिजल्ट आता है वह बहुत ही अच्छा होता है, जैसे रात के बाद सुबह आती है वैसे संघर्ष के बाद परिणाम भी अच्छे निकलते हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय