Saturday, April 26, 2025

देवबंद में रास्ता भटककर बास्तम गांव पहुंचे अजीम को पुलिस ने उसके परिजनों के सुपुर्द किया

देवबंद। गांव तल्हेड़ी बुजुर्ग निवासी कय्यूम का दस वर्षीय बेटा अजीम रास्ता भटककर बास्तम गांव पहुंच गया। पुलिस ने अजीम को उसके परिजनों से मिलवा दिया। तलाश में जुटे परिजनों ने पुलिस का आभार जताया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अजीम मकबरा चौकी पुलिस को बास्तम गांव में लावारिस हालत में घूमता मिला। पुलिस ने उससे माता- पिता का नाम और घर का पता पूछने का प्रयास किया। लेकिन वह कुछ भी नहीं बता सका।
मकबरा चौकी प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि बच्चे की फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। जिसके कुछ समय बाद ही उसका बड़ा भाई शाहरुख पुलिस चौकी पहुंचा। जिसे देख अजीम उससे लिपट गया। पूछताछ में शाहरुख ने बताया कि वह घर के बाहर खेल रहा था। शायद खेलते समय वह घर से दूर जाकर रास्ता भटक गया। वह भी उसकी तलाश में जुटे थे। शाहरुख ने पुलिस का आभार जताया है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय