Saturday, May 18, 2024

नोएडा में सुसाइड नोट लिखकर बी-टेक की छात्रा ने की आत्महत्या,जांच में जुटी पुलिस

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नोएडा। जनपद गौतमबुद्ध नगर के विभिन्न जगहों पर रहने वाले बी-टेक की छात्रा सहित तीन लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया है।
 

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में स्थित नालंदा सिटी गर्ल्स हॉस्टल में रहकर बी-टेक की पढ़ाई करने वाली काम्या सिंह पुत्री भुवनेश्वर सिंह मूल निवासी जनपद आगरा उम्र 21 वर्ष ने अपने हॉस्टल में पंखे से फंदा लगा लिया। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि छात्रा ने एक सुसाइड नोट लिखा है जिसमें उसने अपने मम्मी-पापा से क्षमा मांगते हुए कहा है कि वह उनके विश्वास पर खरा नहीं उतर पाई। इस लिए वह अपना जीवन समाप्त कर रही है।
 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मीडिया प्रभारी ने बताया कि राहुल शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा उम्र 28 वर्ष मूल निवासी जनपद बुलंदशहर थाना फेस-दो क्षेत्र में स्थित होजरी कंपलेक्स की एक कंपनी में काम करता था। उसने मानसिक तनाव के चलते फैक्ट्री के अंदर ही जहरीला पदार्थ खा लिया। अत्यंत गंभीर हालत में उसके साथियों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर उपचार के दौरान आज उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र में रहने वाले विकास गुर्जर पुत्र उम्मेद सिंह निवासी एसपीएस रॉयल होम्स सोसायटी ग्राम साहबेरी ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय