Wednesday, June 26, 2024

मेरठ में पंज प्यारे गुरुद्वारा साहिब के प्रमुख सेवक बाबा जोगिंदर सिंह का निधन,कई दिनों से चल रहे थे बीमार

मेरठ। पंज प्यारे गुरुद्वारा साहिब के प्रमुख सेवक बाबा जोगिंदर सिंह का निधन हो गया। उन्होंने देर रात दिल्ली के अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से सिख समाज में शोक छा गया है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मेरठ में हस्तिनापुर के गांव सैफपुर कर्मचंदपुर स्थित पंज प्यारे गुरुद्वारा साहिब के प्रमुख सेवक बाबा जोगिंदर सिंह का दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। इससे सिख समाज में शोक छा गया है।

 

प्रमुख सेवक बाबा जोगिंदर सिंह 24 साल से गुरुद्वारा की देखरेख कर रहे थे। गुरुद्वारा गुरु गोविंद सिंह के पंज प्यारे भाई धर्म सिंह की जन्म स्थली पर स्थित है। कार सेवक बाबा शान ने बताया कि बाबा जोगिंदर सिंह पिछले 15 दिनों से बीमारी के चलते दिल्ली के अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से सिख समाज में शोक छा गया।

 

 

उन्होंने बताया कि बाबा जोगिंदर सिंह का गुरुद्वारा साहिब के प्रांगण में सरोवर साहब के समीप अंतिम संस्कार किया जाएगा। गुरुद्वारा के निर्माण में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जसकरण सिंह ने बताया कि हजारों सिख श्रद्धालु शुक्रवार को गुरुद्वारा साहिब में बाबा जोगिंदर सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल होंगे। इसके लिए तैयारी की जा रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय