Friday, April 11, 2025

अखिलेश यादव से हुई मुलाकात में गिले-शिकवे हुए दूर : चौधरी रूद्रसैन

सहारनपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दिग्गज गुर्जर नेता एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय चौधरी यशपाल सिंह के उत्तराधिकारी उनके बेटे सपा के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रूद्रसैन ने आज कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से हुई मुलाकात में उनके गिले-शिकवे दूर हो गए हैं। हम नाराज नहीं थे, हमारी कुछ पीड़ा थी। जो अब दूर हो गई है। उन्होंने कहा कि उनका परिवार और समर्थक कैराना लोकसभा की सपा प्रत्याशी इकरा हसन का पूरी ताकत से समर्थन करेंगे। वह अच्छी उम्मीदवार हैं और हमारी कोशिश रहेगी कि वह चुनाव में विजयी हों। उन्होंने कहा कि हमारा विधानसभा क्षेत्र गंगोह कैराना लोकसभा क्षेत्र में आता है।

 

 

सहारनपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के गठबंधन उम्मीदवार इमरान मसूद के बारे में उन्होंने कहा है कि गंगोह और नकुड़ दोनों विधानसभा क्षेत्र कैराना लोकसभा क्षेत्र में पड़ते हैं। सहारनपुर अलग सीट है। सपा और कांग्रेस का गठबंधन है। हम गठबंधन उम्मीदवारों के साथ हैं। उसके उम्मीदवार जो भी होंगे हम किसी का भी विरोध नहीं कर सकते। ध्यान रहे सहारनपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के इमरान मसूद उम्मीदवार हैं।

 

 

इमरान मसूद बसपा और सपा में भी रह चुके हैं। सपा में रहने के दौरान उनके इस परिवार से अच्छे संबंध रहे थे। लेकिन अब चौधरी रूद्रसैन और उनके भाई इंद्रसैन का कहना है कि हमारा फोकस कैराना पर रहेगा। सहारनपुर सीट पर हमारा कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव हमेशा हम लोगों को बहुत सम्मान देते हैं। लेकिन कुछ चीजों को लेकर वह आहत थे। अब उनकी शिकायत दूर हो गई है।

यह भी पढ़ें :  सहारनपुर में नकुड़ के मुगलमाजरा गांव में किसान के घर लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय