Saturday, April 26, 2025

किसानों की समस्याओं के निस्तारण हेतु 25 सितंबर की लखनऊ किसान पंचायत में जुटेंगे लाखों किसानः धर्मेंद्र मलिक

 

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा 25 सितंबर को लखनऊ में आयोजित किसान महापंचायत में लाखो किसान इकट्ठा होकर अपने अधिकारों की मांग सरकार से करेंगे। इसके लिए भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने प्रदेशभर में तैयारी पूर्ण कर ली है। पंचायत को सफल बनाने हेतु राष्ट्रीय एवं प्रदेश के पदाधिकारियों ने 100 से अधिक पंचायत पंचायत जनपद ,मंडल स्तर पर कर प्रदेश भर के किसानो के  मुद्दों पर वार्ता की है।

किसान महापंचायत में गन्ने का मूल्य 450 कुंतल किए जाने,गन्ना किसानों का ब्याज सहित पूर्ण भुगतान किए जाने,आवारा पशुओं से राहत एवं पशुओं से होने वाले फसल के नुकसान का मुवावजा दिए जाने,बाढ़ से हुए किसानों के नुकसान की भरपाई हेतु फसलों का मुवावजा 50,000 प्रति एकड़ दिए जाने ,सरकार की घोषणा के अनुसार बिजली फ्री दिए सहित धान की खरीद, आलू किसानो के मुद्दों पर फोकस किया जाएगा। प्रदेश में कर्ज के कारण लाखो किसानो की रिकवरी जारी किए जाने का मुद्दा भी पंचायत का मुख्य विषय है।

[irp cats=”24”]

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक किसानो से आग्रह करती है कि अपने हक-हकूक की रक्षा हेतु किसानों के इस संघर्ष में शामिल होकर लखनऊ में अपनी आवाज को सरकार के कानो तक पहुंचाने का कार्य करे। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा आयोजित 25 सितंबर की किसान महापंचायत किसान आंदोलन के इतिहास में एतिहासिक दर्ज होगी। जनपद से लोग शाम को मुजफ्फरनगर व खतौली रेलवे स्टेशन से हजारों लोग लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय