Monday, April 29, 2024

नोएडा में पुलिसकर्मी की आंख फोड़ने वाला पारदी गिरोह का सक्रिय सदस्य विक्रम गिरफ्तार

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नोएडा। उत्तर प्रदेश विशेष कार्यबल (नोएडा यूनिट) ने उत्तराखंड राज्य से 7 मामलों में वांछित चल रहे 50 हजार रुपए के इनामी घुमंतू जनजाति पारदी गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से झांसी जनपद का रहने वाला है। यह बदमाश अपने गैंग के लोगों के साथ देहरादून, हरिद्वार, आगरा सहित कई जनपदों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है।

यूपी एसटीएफ (नोएडा यूनिट) के एसपी कुलदीप नारायण ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना सूरजपुर क्षेत्र से निरीक्षक विनोद कुमार ने विक्रम पुत्र भूरा उर्फ अमर सिंह को गिरफ्तार किया है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होंने बताया इसके ऊपर उत्तराखंड तथा उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज है। यह बदमाश अपने साथियों के संग मिलकर लोगों को घरों में बंधक बनाकर चोरी की वारदातें करता है। विरोध करने पर बदमाश गृह स्वामी को घायल भी कर देते हैं।

उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने वर्ष 2022 में उत्तराखंड के देहरादून व हरिद्वार में चोरी की कई वारदातें की। एक घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग रहे थे। पुलिस द्वारा पीछा करने के दौरान इन्होंने पुलिस कर्मियों के ऊपर पत्थर फेंक कर एक पुलिसकर्मी की आंख फोड़ दी थी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय