Monday, May 6, 2024

मुज़फ्फरनगर में सड़क से लेकर संसद तक किसानों की लडाई लडने वाले किसान मसीहा को विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। सड़क से लेकर संसद तक किसानों की लडाई लडने वाले किसान मसीहा के रूप में विख्यात रहे देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चरण सिंह की 121वीं जयंती पर उन्हें विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षिक संगठनों ने भावभीनी श्रद्धाजंलि दी और उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान अनेक जगह विचार गोष्ठी व हवन यज्ञ आयोजित किये गये और उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर किसान मजदूर हित में किये गये उनके कार्यों को याद किया गया।

राष्ट्रीय लोकदल के कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह की जयंती हवन पूजन किया गया। उसके बाद राष्ट्रीय लोकदल के सभी नेताओं ने चौधरी साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उसके बाद सभी नेताओं ने स्व. चौधरी चरण सिंह के बारे में विस्तार से बताया, हाजी जियाउर रहमान ने कहा  कि  चौधरी साहब ने किसान-मजदूर की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ी, उन्होंने अपने जीवन की परवाह न करते हुए अपना जीवन किसान-मजदूर-मजलूम और दबे कुचले लोगों के लिए अर्पित कर दिया। मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, प्रदेश संगठन मंत्री अजीत राठी, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, पूर्व विधायक नूर सलीम राणा, पूर्व विधायक राव वारिस, बबलू काजी, शारिक खान, संजीव मास्टर प्रदेश प्रवक्ता कमल गौतम, योगेंद्र सिंह ने अपने विचार रखें। गोष्ठी की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संदीप मलिक ने की।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

समाजवादी पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उनको नमन करते हुए उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया। सपा राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक, सपा जिलाध्यक्ष जिय़ा चौधरी, सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, वरिष्ठ सपा नेता राकेश शर्मा, सपा जिला महासचिव गोल्डी अहलावत, सपा जिला कोषाध्यक्ष सैयद अली अब्बास काज़मी सहित अनेक सपा कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिसर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री व किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हरेन्द्र मलिक ने कहा किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह के विचारों को अपनाकर ही देश की सच्ची सेवा की जा सकती है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने पुरे जीवन मे दुखी किसानों मजदूरों कमजोरों की आवाज़ को बुलन्द करते हुए उनके हितों में संघर्ष करते हुए अनेक फैसले लेकर देश को नई दिशा देने का काम किया गया। सपा कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष जिय़ा चौधरी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को देश के किसानों मजदूरों दबे कुचले लोगों की आवाज़ व उनके विचारों को आज भी देश के लिए बड़ी जरुरत बताते हुए सपा कार्यकर्ताओं से उनके विचारों को अपनाने का आह्वान किया।

मुख्य रूप से सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी, धर्मेंद्र सिंह पवार, सुरेश पाल प्रजापति, अमलेश शर्मा, सपा जिला कोषाध्यक्ष सैयद अली अब्बास काजमी, गौरव जैन, सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, रमेश चंद शर्मा, रविकांत त्यागी, मीर हसन, प्रधान जगपाल सिंह गुर्जर, जावेद आढ़ती, पवन पाल, सपा महानगर महासचिव सलीम मलिक, सरदार तरनजीत सिंह, नवाब इम्तियाज, नदीम मुखिया, जुनेद रउफ, सलमान त्यागी, अब्बास अली, हुसैन राणा, रामपाल सिंह पाल, दुर्गेश पाल, जोनी अरोरा, राशिद जैदी, अनुज गुर्जर, अंकित शर्मा, विशाल शर्मा, मोहन सिंह एडवोकेट, ब्रजेश कुमार, सनव्वर राणा, जिया चौधरी सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जनपद जाट महासभा की और से देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह की जन्मदिवस पर नगर पालिका प्रांगण मे स्थित चौधरी चरण सिंह स्मृति स्थल पर यज्ञ एवं हवन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान आयोजित यज्ञ के मुख्य यजमान जनपद जाट महासभा के जिलाध्यक्ष जगदीश बालियान एवं डा. जीत सिंह रहे। मंत्री डा. संजीव बालियान सहित कई गणमान्य लोगों ने यज्ञ में आहुति दी। यज्ञ सुनील शास्त्री भैंसी के द्वारा कराया गया। कार्यक्रम में पधारे सभी लोगों ने स्व. चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर माला पहनाई। इस दौरान  केन्द्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान,पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, जगदीश बालियान, धर्मवीर  मलिक उपाध्यक्ष, देवेन्द्र सिंह चेयरमैन, युद्धवीर सिंह, अनिल चौधरी मून्नू, डा. जीत सिंह, मांगेराम वर्मा, गजेन्द्र पाल सिंह, प्रवेन्द्र सिंह, जगदीश मलिक, हरपाल सिंह निर्वाल, अतर सिंह सिसौली, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, पूर्व मंत्री धर्मवीर सिंह बालियान, तरसपाल मलिक पूर्व पंचायत अध्यक्ष, प्रभात तोमर मण्डल अध्यक्ष रालोद, अजित राठी, राहुल पंवार सभासद, शिवम सभासद आदि मौजूद रहे।

वाल्मीकि समाज के लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 121वी जयंती धूमधाम के साथ मनाई।  समाज के वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह महान किसान नेता थे। उन्होंने जीवन पर्यंत दलितों, किसानों, शोषितो, उपेक्षितो और किसानों के लिए कार्य किया और जीवन भर मजलुमो की सशक्त आवाज बने रहें। वे ईमानदारी की मिसाल और सादगी की प्रतिमूर्ति रहे, इसलिए उनका अनुसरण करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए। चौधरी साहब ने ग्रामीण परिवेश और सादगी में रहते हुए सत्ता के उच्च शिखर को छुआ और हमेशा गरीबों, दलितों और किसानों की लड़ाई लड़ते रहे, उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणा है। इस दौरान मनोज सौदाई एडवोकेट, रविंद्र बेनीवाल पूर्व प्रधान, राजू प्रधान, प्रेम प्रकाश सुधा, जयंती खैरवाल, कुमार गौरव, राहुल वाल्मीकि, अंकुर वाल्मीकि, मोनू आदि मौजूद रहे।

जनता इंटर कॉलेज मुस्तफाबाद पचैंडा में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती के उपलक्ष में माल्यार्पण एवं हवन का आयोजन किया गया। हवन में विद्यालय के प्रबन्धक  अजय रॉयल व अन्य प्रबन्ध समिति के सदस्यों, प्रधानाचार्य डॉ. विनोद कुमार, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा आहुति देकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं उनके विचारों का व्याख्यान किया गया। सभी शिक्षकों, शिक्षिकाओं, परिचायक वर्ग एवं विद्यार्थियों का पूर्ण सहयोग रहा। हवन के पूर्ण होने के उपरान्त सभी आगंतुकों, प्रबन्ध समिति के सदस्यों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को प्रसाद वितरित किया गया।
भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने पदाधिकारियों के साथ टाउन हॉल स्थित किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर उनकी जयंती के मौके पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह ने किसान मजदूर के हित मे बिना किसी भेदभाव के कार्य किये, जिसकी वजह से आज किसान व कमेरा वर्ग उनकी जयंती मना रहा है और उन्हें याद कर रहा है। उन्होंने हमेशा गाँव, गरीब, किसान मजदूर को सर्वप्रथम रखा और उन्हें सम्मान का हक दिलाया।

क्रांति सेना के कार्यालय प्रकाश चौक पर क्रान्ति सेना-किसान क्रान्ति सेना के पदाधिकारियों द्वारा किसान मसीहा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह  की 121वीं जन्म जयंती बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई। सभी पदाधिकारियों ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर फूल व माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई और चौधरी चरण सिंह विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई ।   इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश उपप्रमुख योगेन्द्र शर्मा, जिलाध्यक्ष उद्योग व्यापार सेना देवेन्द्र चौहान, राजेश कश्यप, संजीव वर्मा, बसन्त कश्यप, सत्यप्रकाश धीमान, अनुपम धीमान, राजेश अरोरा, शैलेंद्र शर्मा, सचिन जोगी, शैंकी शर्मा, शुभम त्यागी, विशाल, निशांत, सुशील कुमार, निहाल शर्मा, सन्नी वर्मा, विपुल गुप्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय