Thursday, May 8, 2025

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान सिसौली पहुंचे, चौ. चरण सिंह व बाबा टिकैत को दी श्रद्धांजलि

मुजफ्फरनगर। केन्द्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान ने कहा कि किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह ने अपना सारा जीवन किसान मजदूर को समर्पित किया और सड़क से लेकर संसद तक किसानों की लडाई लडी।

सिसौली में आयोजित कार्यक्रम में डा. संजीव बालियान ने चौ. चरण सिंह व बाबा टिकैत के किसान हित में किये गये कार्यों को याद किया। किसानों के मसीहा, देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व चौधरी चरण सिंह की 121वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य पर गांव सिसौली में आयोजित कार्यक्रम संवाद 2.० में पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद डॉक्टर संजीव बालियान ने उपस्थित रहकर अपना संबोधन दिया।

तत्पश्चात स्व. चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की स्मृति स्थल पर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय