Friday, September 20, 2024

यूपी महिला आयोग की अध्यक्ष बनीं बबीता चौहान, मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बबीता चौहान को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया है। आगरा की बबीता चौहान को एक वर्ष के लिए अध्यक्ष बनाया गया है।

इस संबंध में शासनादेश जारी किया गया है। आगरा की भारतीय जनता पार्टी की नेता बबीता चौहान को महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है, पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू अपर्णा यादव, जो 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई थीं, उनको पार्टी ने महिला आयोग का उपाध्यक्ष बना दिया, इसके अलावा गोरखपुर से भाजपा नेता चारु चौधरी को भी उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। आयोग में 25 सदस्य भी बनाई गई हैं।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मेरठ की हिमानी अग्रवाल, बलिया की सुनीता श्रीवास्तव, लखनऊ की अंजू प्रजापति, कानपुर की पूनम द्विवेदी, कानपुर की अनीता गुप्ता, झांसी की अनुपम सिंह लोधी, लखीमपुर की सुजीता कुमारी, अलीगढ़ की मीना कुमारी, मिर्जापुर की नीलम प्रभात, जौनपुर की गीता बिंद, प्रयागराज की गीता विश्वकर्मा, बरेली की पुष्पा पांडेय, लखनऊ प्रियंका मौर्या, मेरठ की मीनाक्षी भराला, लखनऊ की ऋतु शाही को सदस्य नियुक्त किया गया है.

वहीं रामपुर की सुनीता सैनी, लखनऊ की एकता सिंह, ललितपुर की अर्चना पटेल, संत कबीर नगर की जनक नंदिनी, कौशांबी की प्रतिभा कुशवाहा, कासगंज की रेनू गौर, मेरठ की मनीषा अहलावत, बिजनौर की अवनी सिंह, सहारनपुर की सपना कश्यप और बिजनौर की संगीता जैन अनु को अगले 2 साल के लिए महिला आयोग का सदस्य बनाया गया है, प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग लीना जौहरी की ओर से यह आदेश जारी किया गया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय